गया-पटना रेलखंड पर मिला संदिग्ध शव, दोनों पैर गमछे से बंधे; चेहरा क्षत-विक्षत, जांच में जुटी पुलिस

गया-पटना रेलखंड पर बेलागंज क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में एक शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rail Accident : गया-पटना रेलखंड पर शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के दोनों पैर गमछे से बंधे हुए थे और चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के रिसौद गांव के पास की बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी 36 वर्षीय शिक्षक मो. खैरुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-48 स्थित पठान टोली मोहल्ले में एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।