Hazaribagh News: झारखंड पुलिस ने हजारीबाग में टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी करने और पैसे ऐंठने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, टाटा पावर ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम वाले फर्जी पहचान पत्र और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं।

