DU PG Admission 2026: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ी, 9 जून तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी एडमिशन 2026 की रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 जून कर दी है, उम्मीदवार अब संशोधित CSAS शेड्यूल के अनुसार आवेदन, करेक्शन और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पीजी एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 9 जून 2026 शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

संशोधित CSAS (Common Seat Allocation System) शेड्यूल के अनुसार, कैंडिडेट्स 10 जून से 11 जून तक करेक्शन विंडो का भी लाभ उठा सकेंगे। इसके बाद 15 जून 2026 को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया 15 जून से 17 जून तक चलेगी, जबकि ऑनलाइन वेरिफिकेशन 18 जून तक किया जाएगा। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 तय की गई है।

DU ने इस बार आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाते हुए DigiLocker और API Setu के जरिए डेटा ऑटो-इंटीग्रेशन की सुविधा दी है, जिससे उम्मीदवारों की व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी स्वतः जुड़ सकेगी।

उम्मीदवार DU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कोर्स व कॉलेज का चयन कर आवेदन पूरा कर सकते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।