मुंबई पुलिस ने 10 लाख का बांड लेने के लिए अर्नब गोस्वामी को भेजा नोटिस

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई पुलिस ने 10 लाख रुपये का बांड लेने के लिए टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने अर्नब गोस्वामी पर पालघर साधु हत्याकांड व बांद्रा स्टेशन पर श्रमिकों की भीड़ की खबर अतिरंजित कर दर्शकों को परोसने का भी आरोप लगाया है।

वरली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर जांभवडेकर ने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए अर्नब गोस्वामी को नोटिस जारी किया है।

इस नोटिस में अर्नब को फिर से इस तरह का बर्ताव न करने के लिए किसी एक सम्मानित व्यक्ति की जमानत भी देने के लिए कहा है। साथ ही अर्नब को अच्छे बर्ताव का वादा करने के लिए 10 लाख रुपये का बांड भी भरने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि अर्नब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है।

Share This Article