इंतजार की घड़ी हुई खत्म! केजीएफ चैप्टर 2 इस दिन होगी रिलीज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बहुप्रतीक्षित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज तारीख की घोषणा आखिरकार हो गई है। प्रशंसकों को काफी लंबे समय से फिल्म के आने का इंतजार था।

केजीएफ फ्रैंचाइजी का दूसरा भाग 16 जुलाई, 2021 को थिएटर की स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में यश और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर रिलीज ट्रेलर ने 24 घंटे के भीतर 10 करोड़ व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीजर का इतिहास रच दिया है।

केजीएफ 2 का निर्माण विजय किरगंदूर ने किया है और प्रशांत नील द्वारा यह निर्देशित है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट, होम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

Share This Article