रांची रेल मंडल को मिला नंबर वन का दर्जा, पांच को मिलेगा अवार्ड

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेल मंडल को नंबर वन का दर्जा प्राप्त हुआ है। आरपीएफ और ऑपरेटिंग विभाग को भी बेस्ट सिक्योरिटी शील्ड अवार्ड के लिए चुना गया है।

यह अवार्ड पांच फरवरी को कोलकाता के दक्षिणी पूर्वी रेलवे के गार्डेन रिच में 65वें रेलवे वीक अवॉर्ड फंक्शन में इस रेल डिवीजन को कई अवार्ड से दिया जाएगा। रांची रेल डिवीजन ट्रेन परिचालन में देशभर में नंबर वन पोजीशन पर है।

यात्री को समय और समय से पहले गंतव्य स्थान पर पहुंचाने में इस रेल डिवीजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिवीजन के ऑपरेटिंग विभाग के हेड नीरज कुमार की पूरी टीम को बेस्ट ट्रेन परिचालन का अवार्ड मिला है।

यह अवार्ड 5 फरवरी को कोलकाता में आयोजित दक्षिण पूर्वी रेलवे के 65 वीं अवॉर्ड फंक्शन में दिया जाएगा। दूसरी ओर दक्षिण पूर्वी रेलवे में नंबर वन रांची स्टेशन रखरखाव के मामले में हुआ है।

इसके लिए कमर्शियल विभाग के डीसीएम देवराज बनर्जी को भी सम्मानित किया जाना है। इसके साथ ही पूरे जोन में डिवीजन के आरपीएफ को बेस्ट सिक्योरिटी शील्ड का अवार्ड दिया जाएगा।

कमांडेट प्रशांत यादव को 5 फरवरी को कोलकाता स्थित गार्डन रीच में आयोजित 65वें रेलवे वीक अवॉर्ड फंक्शन में अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article