बाइक से JE का एग्जाम देने जा रहे थे दो स्टूडेंट, सड़क हादसे में स्पॉट डेथ

मृतकों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के 22 साल के मोहसिन अंसारी और 21 साल के जोहित कुमार के रूप में हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : मंगलवार को कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित उरवां मोड़ के नजदीक बाइक से जूनियर इंजीनियर (JE) की परीक्षा देने जा रहे दो स्टूडेंट्स की सड़क हादसे (Road Accidents) में स्पॉट डेथ (Spot Death) हो गई।

मृतकों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के 22 साल के मोहसिन अंसारी और 21 साल के जोहित कुमार के रूप में हुई है।

कार से टक्कर के बाद आ गए हाइवा की चपेट में

बताया जाता है कि मोहसिन और जोहित अपने बाइक के की परीक्षा देने हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान उरवां मोड़ के समीप हजारीबाग की ओर से आ रही एक कार से बाइक की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद दोनों युवक एक हाइवा की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply