दफन संस्कार से पहले कार्डिनल टोप्पो के पार्थिव शरीर को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

दिवंगत कार्डिनल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई, मौके पर CM हेमंत सोरेन, सांसद महुआ माजी, नेहा शिल्पी तिर्की, धर्म गुरु बंधन तिग्गा मौजूद थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बुधवार को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो (Cardinal Telesphorus P Toppo) के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ दफन संस्कार से पहले गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) दिया गया।

दिवंगत कार्डिनल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर CM हेमंत सोरेन, सांसद महुआ माजी, नेहा शिल्पी तिर्की, धर्म गुरु बंधन तिग्गा मौजूद थे।

लोगों ने किया अंतिम दर्शन दर्शन

इससे पहले कार्डिनल का पार्थिव शरीर बुधवार को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए संत मरिया महागिरजा चर्च से लोयला मैदान लाया गया। शव यात्रा (Funeral Procession) के साथ हजारों अनुयायी थे।

यहां धर्माध्यक्ष विशप फेलेक्स टोप्पो, संत मरिया महागिरजा चर्च के पुरोहित आनंद डेविड खलखो, फादर जार्ज, बिशप आनंद जोजो अगुवाई कर रहे थे।

दोपहर 2 बजे मिस्सा का आयोजन

दोपहर 2 बजे लोयला मैदान में मिस्सा का आयोजन किया गया। यहां दिन के 3 बजे तक विधि संस्कार आयोजित किया गया। इससे पहले सुबह 6 से 12 बजे तक कार्डिनल टोप्पो का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। मालूम हो कि कार्डिनल टोप्पो का देहांत 4 अक्टूबर को मांडर के लिवंस हॉस्पिटल (Livans Hospital) में 84 साल के उम्र में हो गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply