गुमला में बड़ी कार्रवाई: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित एएसआई मनोज पासवान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गुमला में वायरल आपत्तिजनक वीडियो मामले में निलंबित एएसआई मनोज पासवान गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने भेजा जेल।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla News: गुमला जिले में तैनात निलंबित एएसआई मनोज पासवान के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो महिला सिपाहियों के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। आरोपी को मंगलवार को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, मनोज पासवान पहले भी विवादों में रह चुका है। नवंबर 2025 में एक महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में वह जेल जा चुका था और हाल ही में बाहर आया था। इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक महिला ने उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2017 में, जब वह नाबालिग थी, तब मनोज पासवान उसकी मां के संपर्क में पॉलिसी कराने के बहाने आया था। इसके बाद वह परिवार के संपर्क में रहने लगा और धीरे-धीरे पीड़िता से फोन पर बातचीत शुरू कर दी।

एफआईआर के अनुसार, वर्ष 2017 में आरोपी ने पीड़िता को गुमला के पटेल चौक के पास बुलाया और एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म कर कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद लंबे समय तक वह वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा।

हाल में वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया और गुमला लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।