जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते दिखे डीसी आलोक कुमार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : जामताड़ा के डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया, जहां जिले के अलग-अलग इलाकों से 35 से ज्यादा लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। डीसी ने सभी लोगों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी जमीन, सरकारी योजना और चयन प्रक्रिया से जुड़ी परेशानियां रखीं। लोगों को उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। डीसी ने अधिकारियों को साफ कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लें और समय पर कार्रवाई करें।

कुंडहित से पहुंची एक महिला ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी और दूसरे नाम की अनुशंसा किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीर मानते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारी को तुरंत बुलाया। उन्होंने दोबारा ग्रामसभा कर नियम के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।