1 से 15 जून तक होगी अग्निवीर भर्ती परीक्षा, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

रांची सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सीईई परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 1 से 15 जून तक आयोजित की जाएगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: रांची सेना भर्ती कार्यालय ने मंगलवार को अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियों की घोषणा की है. यह परीक्षा 01 से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा उन सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए होगी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी Army Recruiting Office, Ranchi से संपर्क कर सकते हैं अथवा JIA पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत/प्रश्न दर्ज कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को दलालों एवं फर्जी व्यक्तियों/एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है. भारतीय सेना में चयन पूर्णतः मेरिट आधारित एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है.

महत्वपूर्ण सूचना:

– सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.

– अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें.

– परीक्षा का आयोजन एडमिट कार्ड में अंकित तिथि, समय एवं परीक्षा केंद्र के अनुसार ही किया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य दस्तावेज:

– प्रिंटेड एडमिट कार्ड

–पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

– पासपोर्ट साइज फोटो

– एडमिट कार्ड में उल्लिखित अन्य आवश्यक दस्तावेज

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.