टिकट को लेकर हुए विवाद में रेल यात्री ने TTE पर कर दी फायरिंग, शराब के नशे में…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : गुरुवार की देर रात को सियालदह एक्सप्रेस (Sealdah Express) में नशे में धुत एक यात्री ने टिकट को लेकर हुए विभाग में टीटीई पर फायरिंग (Firing on TTE) कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी।

गोली चलाने वाले की पहचान सिख रेजिमेंट के रिटायर्ड जवान हरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस खबर की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आरोपी को कर लिया गया अरेस्ट

पूरा मामला VVIP ट्रेनों में सुमार 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-8 कोच का है। घटना की सूचना पर धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोडरमा रेलवे स्टेशन (Koderma Railway Station) की पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसके पास रखे रिवाल्वर को जब्त कर लिया। कोडरमा जीआरपी ने आरोपी जवान को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। ज्पलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेना का रिटायर्ड जवान पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। वह धनबाद के किसी कोलियरी में प्राइवेट सिक्योरिटी की नौकरी करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply