अक्टूबर में अमेरिका में डेढ़ लाख लोगों को मिली नौकरी, सितंबर की तुलना में…

नौकरी वृद्धि का आंकड़ा हालांकि सितंबर में 2.97 लाख की मजबूत बढ़त से काफी कम है, लेकिन इससे यह संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और कई कंपनियां अभी भी नियुक्तियां करना चाहती हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन : अमेरिका में नियोक्ताओं (USA Employers) ने अक्टूबर में लोगों तेजी से नौकरियां दी। इस दौरान 1.5 लाख नौकरियां जोड़ी गईं, जो श्रम बाजार (Labour Market) के लिए अच्छा संकेत है।

श्रम बाजार आर्थिक अनिश्चितताओं और उच्च ब्याज दरों (Uncertainties and High Interest Rates) के बावजूद मजबूत बना हुआ है।

बेरोजगारी दर 3.8 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी हो गई

नौकरी वृद्धि (Job Growth) का आंकड़ा हालांकि सितंबर में 2.97 लाख की मजबूत बढ़त से काफी कम है, लेकिन इससे यह संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और कई कंपनियां अभी भी नियुक्तियां करना चाहती हैं।

अक्टूबर में बेरोजगारी (Unemployment) दर 3.8 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी हो गई। इस दौरान वेतन दबाव कम होता हुआ दिखाई दिया। औसत प्रति घंटा वेतन सितंबर के मुकाबले 0.2 प्रतिशत और सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत बढ़ा गया है।

Share This Article