नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व 17 से होगा शुरू

पंडित राजेन्द्र पांडेय ने गुरुवार को बताया कि 17 को नहाय खाय के साथ पर्व शुरू होगा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में लोक आस्था का महापर्व छठ (Great Festival Chhath) की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। हर जगह छठ के गाने बजने लगे हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय पर्व शुरू होगा।

पंडित राजेन्द्र पांडेय (Rajendra Pandey) ने गुरुवार को बताया कि 17 को नहाय खाय के साथ पर्व शुरू होगा। 18 को खरना होगा। 19 की शाम 05:22 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 20 को प्रात: 06:39 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य एवं छठ का पारण होगा।

Share This Article