Homeझारखंडमेस मैनेजर हत्याकांड में पुलिस ने रसोइया को दबोचा, कबूल किया अपना...

मेस मैनेजर हत्याकांड में पुलिस ने रसोइया को दबोचा, कबूल किया अपना जुर्म

Published on

spot_img

पाकुड़ : गुरुवार की देर रात को जिला मुख्यालय के सिंधीपाड़ा मोहल्ले में मेस मैनेजर मोहन लालवानी का मर्डर (Mess manager Mohan Lalwani Murder) हो गया था। शुक्रवार को इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी रसोइया मोती मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने बताया कि मोहन लालवानी की हत्या करने वाला उसी कंपनी का कुक निकला।

उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने में हत्या करने के कारणों को जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए लोहे के रॉड को भी पुलिस बरामद कर लिया है।

मोती मंडल से हुआ था झगड़ा

बताया जाता है कि छाबरिया इंजीनियरिंग कंपनी (Engineering Company) के मेस में काम कर रहे रसोइया से मोहन का झगड़ा हुआ था। साहिबगंज जिले के तालझारी गांव का रहने वाले रसोइया मोती मंडल और मैनेजर मोहन लालवानी के बीच विवाद के बाद मोती मंडल बेहद गुस्से में था। गुरुवार रात जब मोहन खाना खाने के लिए बैठे थे तो मोती ने पीछे से लोहे के रॉड से वार किया और मोहन की हत्या (Murder) कर दी थी।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...