HomeUncategorizedनिकारागुआ की शेन्निस बनीं मिस यूनिवर्स 2023, भारत की श्वेता शारदा ने…

निकारागुआ की शेन्निस बनीं मिस यूनिवर्स 2023, भारत की श्वेता शारदा ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Miss Universe 2023 : मिस यूनिवर्स 2023 के विनर के नाम का आखिरकार ऐलान हो गया है। 72वें Miss Universe की विनर निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Shannis Palacios) बनी हैं।

दुनियाभर की हसीनाओं की पीछे छोड़कर उन्होंने ये ताज अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर वो काफी ज्यादा खुश हैं।

अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर (San Salvador) में हुए 72वें Miss Universe 2023 के भव्य कार्यक्रम में 84 देशों की हसीनाएं एक-दूसरे के खिलाफ प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं, जिसमें शेन्निस पलासियोस ने सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत का परचम लहराया।

इस साल Miss Universe प्रतियोगिता में चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टॉप 20 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। हालांकि, वो ताज नहीं जीत पाईं। वहीं, इस साल पाकिस्तान ने भी पहली बार मिस यूनिवर्स 2023 में डेब्यू किया था।

थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी

Miss Universe 2022 आर बोनी ने शेन्निस पलासियोस को Miss Universe 2023 का ताज पहनाया है। ताज पहनकर शेन्निस पलासियोस काफी इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते हैं।

सबसे खास बात ये है कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं। इसलिए ब्यूटी क्वीन का खिताब जीतना उनके लिए और भ़ी ज्यादा मायने रखता है।

टॉप 3 में इस बार थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन दोनों को पछाड़ते हुए शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का ताज अपने नाम कर लिया है। सौंदर्य प्रतियोगिता में थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड फर्स्ट रनर-अप (Antonia Porsild First Runner-up) रहीं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन के सिर सेकंड रनर-अप का ताज सजा।

spot_img

Latest articles

BJP पर घुसपैठ मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप, कांग्रेस ने रोजगार और विकास पर सवाल उठाए

BJP Accused of Diverting Attention from Infiltration Issue: झारखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सोनाल...

रांची–दिल्ली यात्रा और मुश्किल, इंडिगो उड़ानें रद्द… रेल से भी सफर सपना!

Indigo Flights Canceled: रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स लगातार रद्द...

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा नया रूप, 354 करोड़ रुपए की मंजूरी

Jharkhand's Health Centres to Get a Facelift : केंद्र सरकार ने झारखंड के स्वास्थ्य...

रांची में बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Death anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)...

खबरें और भी हैं...