पलामू में एक साथ पांच घरों में चोरी, 1 लाख से अधिक…

जिले के हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के बंजारी मोहल्ला के एक साथ पांच घरों में चोरी हो गई। इस घटना से लोग सकते में पड़ गए। चोरों ने नकदी समेत एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: जिले के हरिहरगंज (Hariharganj) शहरी क्षेत्र के बंजारी मोहल्ला के एक साथ पांच घरों में चोरी हो गई। इस घटना से लोग सकते में पड़ गए। चोरों ने नकदी (Cash) समेत एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है।

घटना मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया।

किनके घर पर हुई चोरी?

बंजारी मोहल्ला निवासी शकीला खातून पति जमील अंसारी के घर से 15 हजार रुपये नकदी, कान की बाली, गले का चन, नथिया सहित कपड़े, बर्तन की चोरी हुई। अंजू देवी के घर में ताला तोड़कर चोरों ने फूल के कई बर्तन, कपड़े सहित कई सामानों की चोरी कर ली।

मो. जाऊल हक के घर में 6 रूम के ताले तोड़े गए। उनके घर में वर्तमान में कोई नहीं रहता है। रागिनी कुमारी, ज्योति देवी के घर में चोरों ने ताले तोड़े ही थे कि अन्य रूम में सोए लोग जग गए और शोर मचाने लगे। तब चोर भाग खड़े हुए। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना Hariharganj थाना को दी।

पुलिस की पड़ताल जारी

सूचना पर ASI जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दी गयी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त (Arrest) में होंगे।

Share This Article