अवैध खनन मामले की जांच करने CBI की टीम पहुंची साहिबगंज

CBI ने साहेबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना में विजय हांसदा द्वारा दर्ज कोर्ट कंप्लेन और ST-SC थाना में दर्ज केस 6/22 को टेकओवर किया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: जिले में अवैध खनन (Illegal mining) मामले की जांच करने CBI की टीम पहुंची गयी है।

CBI की चार सदस्यीय टीम नींबू पहाड़ पर अवैध खनन की जांच करेगी। CBI की टीम कोर्ट और फिर SC-ST थाना भी जायेगी।

इसके अलावा वह ED के प्रमुख गवाह विजय हांसदा और खनन में संलिप्त SP, DC और खनन पदाधिकारी से भी पूछताछ कर सकती है।

CBI ने नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले में दर्ज की थी प्राथमिकी

उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को CBI ने नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। CBI के DSP कृष्ण कुमार सिंह को इस केस का IO बनाया गया है।

CBI ने अपने FIR में बरहेट के विधायक प्रतिनिधि और ED केस में मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा, कारोबारी विष्णु कुमार यादव, पवितर कुमार यादव, साहिबगंज जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजेश यादव, संजय कुमार यादव, बच्चू यादव, संजय यादव, सुवेश मंडल समेत अन्य को आरोपित बनाया है।

CBI ने साहेबगंज जिले के मुफ्फसिल थाना में विजय हांसदा द्वारा दर्ज कोर्ट कंप्लेन और ST-SC थाना में दर्ज केस 6/22 को टेकओवर किया है। झारखंड माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, आर्म्स एक्ट व ST-SC एक्ट की संगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अवैध खनन की जांच CBI से कराने के लिए दायर की थी याचिका

साहिबगंज में हुए अवैध खनन की जांच CBI से कराने के लिए विजय हांसदा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन बाद में विजय ने अपनी याचिका वापस लेने की कोशिश की थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने CBI को मामले में पीई दर्ज कर जांच का आदेश दिया था।

Share This Article