PLFI के एरिया कमांडर ने रांची में कंपनी से मांगी 10 लाख रुपये की लेवी

एरिया कमांडर अमृत होरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन PLFI के एरिया कमांडर अमृत होरो ने SNG बिल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक अधिकारी को फोनकर 10 लाख रुपये की लेवी (रंगदारी) मांगी है। होरो ने रकम न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दी है।

अमृत होरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस कंपनी का कार्यक्षेत्र रांची का लापुंग थाना क्षेत्र है। कंपनी के साइट मैनेजर अक्षय कुमार ने इस संबंध में थाने में PLFI के एरिया कमांडर अमृत होरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है|

Share This Article