गोड्डा में बोलेरो और स्कूटी के बीच टक्कर, 1 कि मौत, 8 घायल

डुमरिया के पास बोलेरो की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षका शिल्पी कुमारी बुरी तरह घायल हो गई।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डाः मोतिया OP के पास एक बोलेरो ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।

इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर 8 घायल हो गए। जिसमें से दो की हालत काफी गंभीर है। बता दें कि पथरगामा के सोनारचक से बारात गई थी और अहले सुबह लौट रही थी।

कैसे हुआ हादसा?

उसी क्रम में डुमरिया के पास बोलेरो की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षका शिल्पी कुमारी बुरी तरह घायल हो गई।

महिला हाल ही में BPSC द्वारा शिक्षका के रूप में चयनित हुई हैं। शिल्पी कुमारी NPS जवारीपुर स्कूल में पोस्टेड हैं और विद्यालय ही जा रही थी। फ़िलहाल शिक्षका का इलाज भागलपुर के अस्पताल में जारी ही।

सभी का इलाज जारी

वहीं हादसे में बोलेरो सवार सात बाराती भी घयल हुए हैं। आशंका है कि बोलेरो का टायर फट गया, इसी की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खेत में चला गया।

सभी घायलों को सदर अस्पताल गोड्डा स्थानीय लोगों की मदद से भेजा गया है।

Share This Article