अवैध खनन के आरोपी सुनील यादव ने हाई कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

1 हजार करोड़ के अवैध खनन मामले के आरोपित सुनील यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को जमानत याचिका दाखिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: साहिबगंज में 1 हजार करोड़ के अवैध खनन मामले के आरोपित सुनील यादव ने खुद को निर्दोष बताते हुए झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को जमानत याचिका दाखिल की है।

याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ जो आरोप लगे हैं, वे निराधार हैं। अवैध खनन मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। सुनील यादव के अधिवक्ता सव्यसाची ने जमानत याचिका दाखिल की।

सुनील यादव दाहू यादव का है भाई

उल्लेखनीय है कि ED के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट ने सुनील यादव की जमानत याचिका 7 अक्टूबर को खारिज कर दी थी। सुनील यादव दाहू यादव का भाई है।

ED कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपित सुनील का भाई दाहू यादव अब तक फरार है।

Share This Article