सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ के मामले में रांची DC ने अभियोजन की दे दी मंजूरी

बताया जाता है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़करने का आरोप है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi DC Rahul Kumar Sinha : DC राहुल कुमार सिन्हा (DC Rahul Kumar Sinha) ने कोतवाली थाना केस संख्या- 864 /15 के मुख्य अभियुक्तों- नितेश कुमार तत्कालीन पेशकार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और रमेश कुमार राम उर्फ रमेश कुमार, तत्कालीन पेशकार अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के खिलाफ भादवि की धारा- 420/466/477 (ए)/34 भादवि के उपबंधों के अधीन धारा 197 के तहत अभियोजन की मंजूरी दे दी है।

बताया जाता है कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ (Tampering with Government Records) करने का आरोप है। अब एसडीओ के कोर्ट में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ केस चलेगा।

Share This Article