IT को धीरज साहू के आवासीय परिसर में जमीन के भीतर संपत्ति होने का शक, अब…

टीम ने मंगलवार की शाम परिसर की लाइट्स बुझाकर आवासीय परिसर में जियो सर्विलांस सिस्टम से जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आयकर के अधिकारियों को कैंपस में जमीन के भीतर ज्वेलरी और दूसरी कीमती चीजें होने का शक है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Dheeraj Sahu: मंगलवार को सातवें दिन भी कांग्रेस सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu) के रांची में रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन में आयकर विभाग की रेड जारी रही।

टीम ने मंगलवार की शाम परिसर की लाइट्स बुझाकर आवासीय परिसर में जियो सर्विलांस सिस्टम (Jio Surveillance System) से जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आयकर के अधिकारियों को कैंपस में जमीन के भीतर ज्वेलरी और दूसरी कीमती चीजें होने का शक है।

मालूम हो कि 6 दिनों तक बलदेव साहू एंड संस ग्रुप के शराब ठिकानों व कार्यालय में हुई छापेमारी में 354 करोड़ नगदी सहित तीन लॉकर में बंद सोना के बिस्किट व जेवर सहित बेनामी संपत्ति बरामद हुई है।

IT को धीरज साहू के आवासीय परिसर में जमीन के भीतर संपत्ति होने का शक, अब…

ED भी करेगी जांच

इधर, ओडिशा में साहू कंपनी के ठिकानों से मिले 354 करोड़ रुपए कैश, जेवर व करोड़ों के निवेश की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) करेगा। भुवनेश्वर में ED के बड़े अधिकारी ने आयकर टीम से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद दिल्ली लौट गए।

ओडिशा में खत्म हो चुकी है छापेमारी

सांसद धीरज साहू के ओडिशा में स्थित बलदेव साहू एंड संस सहित अन्य ठिकानों पर सात दिनों से चल रही छापेमारी मंगलवार को खत्म हो गई। शाम को पूरी टीम बोलांगीर से लौट गई।

छापेमारी में आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हृदयानंद दास (Hridayananda Das) ने बताया कि छापेमारी समाप्त हो गई है। अब बरामद नगदी सहित दस्तावेजों की प्रमाणिकता की जांच होगी।

Share This Article