बर्फीली हवाओं के कारण धीरे-धीरे झारखंड में बढ़ती जा रही ठंड, न्यूनतम टेंपरेचर में…

बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेसि था, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कांके के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेसि की वृद्धि हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cold In Jharkhand: उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में ठंड (Cold) बढ़ गयी है। धूप के बावजूद दिन में भी बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में रांची के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेसि की गिरावट आयी है.

बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेसि था, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कांके के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेसि की वृद्धि हुई है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेसि था, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेंसि रिकॉर्ड किया गया।

9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) का कहना है कि अगले पांच से छह दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में शहर के मुकाबले एक से दो डिग्री तापमान में कमी दिखेगी।

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 26.4 डिग्री और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Share This Article