पलामू में हुए सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

बताया जाता है कि जिले के नावा बाजार के राजकीय मध्य विद्यालय से छुट्टी के बाद प्रधानाध्यापक अशोक कुमार तुड्डी सोमवार की शाम अपने दो पहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Road Accident: जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के लोहड़ा में डालटनगंज-पंडवा मुख्य पथ पर सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत  (Teacher Death) हो गई।

शिक्षक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित बिरसा नगर निवासी अशोक कुमार तुड्डी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जिले के नावा बाजार के राजकीय मध्य विद्यालय से छुट्टी के बाद प्रधानाध्यापक अशोक कुमार तुड्डी (Ashok Kumar Tuddi) सोमवार की शाम अपने दो पहिया वाहन से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में लोहड़ा गांव के समीप पड़वा की ओर जा रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल मेदिनीनगर लाया गया। यहां से शहर के एक लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

अशोक कुमार तुड्डी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस धक्का मारने वाली कार का पता लगा रही है।

Share This Article