Homeझारखंडअवैध खनन मामले में दाहू यादव के घर और बथान की CBI...

अवैध खनन मामले में दाहू यादव के घर और बथान की CBI ने की जांच, अचानक…

Published on

spot_img

Sahibganj CBI investigation : साहिबगंज के मंडरो अंचल के सिमरिया मौजा (नींबू पहाड़) में हुए अवैध खनन मामले में CBI की टीम एक बार फिर एक्शन में है। CBI की टीम मंगलवार सुबह शोभनपुरभट्ठा स्थित दाहू यादव (Dahu Yadav) के घर और बथान पर पहुंच कर जांच की।

CBI ने दाहू यादव के घर पर रेड की

अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर पर CBI की टीम ने छापेमारी की। CBI की टीम मंगलवार पूर्वाह्न 11:15 बजे दाहू यादव के आवास पहुंची और उसके आवास के निकट बने बथान में पहुंचकर जांच की। साथ ही कई से पूछताछ भी की।

पूरा मामला 1000 करोड़ के अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) केस से जुड़ा है। इस मामले की जांच के दौरान ED के गवाह विजय हांसदा बयान से मुकर गया था। विजय हांसदा का कहना था कि उस पर दबाव डालकर बयान लिया गया था। दबाव डालने वालों में दाहू यादव की नाम भी शामिल था।

ED के गवाह विजय हांसदा के मामले की जांच अभी CBI कर रही है। इसी सिलसिले में CBI ने दाहू यादव के घर पर रेड की है। खबर लिखे जाने तक CBI दाहू यादव के बथान में कुछ कागजात व दस्तावेजों सहित कई मामले में दाहू के पिता पशुपति यादव से पूछताछ कर रही थी।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...