Latest Newsझारखंडगैंगस्टर प्रिंस खान के भय से आजिज आकर इस तारीख से बेमियादी...

गैंगस्टर प्रिंस खान के भय से आजिज आकर इस तारीख से बेमियादी हड़ताल करेंगे डॉक्टर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad Doctors Indefinite Strike: दुबई में बैठकर धनबाद में दहशत का नेटवर्क चला रहे वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकियों (Gangster Prince Khan Threats) से त्रस्त जिले के डॉक्टरों ने आगामी 30 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

बता दें कि वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने हाल में धनबाद स्थित सर्वमंगला नर्सिंग होम के संचालकर और महिला डॉक्टर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। मांगी गई रकम न देने पर महिला डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रिंस खान के गैंग ने पहले भी कई डॉक्टरों से रंगदारी मांगी है।

IMA की धनबाद जिला इकाई ने कहा है कि रंगदारी की धमकियों के विरोध में 30 दिसंबर से जिले के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल, क्लिनिक, नर्सिंग होम में इमरजेंसी और चिकित्सकीय सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी।

डॉक्टर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे

इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) की झारखंड इकाई ने CM हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि धनबाद में अपराधियों की धमकी से परेशान कई डॉक्टर शहर छोड़ने का मन बना चुके हैं। IMA ने डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से तत्काल कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पत्र में बताया गया है कि भयभीत डॉक्टर मरीजों का इलाज के बजाय अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सरकार से राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग अरसे से की जा रही है, लेकिन इससे संबंधित बिल को आज तक विधानसभा से पारित नहीं कराया गया है।

अभी राज्य में जो हालात हैं और डॉक्टर जिस तरह असुरक्षा के माहौल में काम कर रहे हैं, उसमें अगर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य भर के डॉक्टर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे।

spot_img

Latest articles

2025 में रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपराध और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

रांची : साल 2025 रांची पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। पूरे वर्ष...

शराब घोटाला केस में विनय सिंह की बढ़ी परेशानी, ACB सख्त

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति (DA) मामले में...

रिम्स में 2025 रहा उपलब्धियों से भरा साल, मरीजों और छात्रों को मिलीं कई नई सुविधाएं

रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची के लिए वर्ष 2025 कई मायनों में...

झारखंड में संगठित अपराध की चुनौती, दो गिरोहों से बढ़ी चिंता

रांची : झारखंड में संगठित अपराध एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। राज्य...

खबरें और भी हैं...