पश्चिम बंगाल में 48 घंटे में ED की टीम पर दोबारा हमला, भड़क उठी BJP, प्रतुल शाहदेव ने कहा…

झारखंड (Jharkhand) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ED की जांच ने जोर पकड़ लिया है। भ्रष्टाचार (Corruption) में संलिप्त लोगों की जांच कर रहे ED के अफसरों के खिलाफ लगातार साजिश हो रही है।

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Political News: झारखंड (Jharkhand) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ED की जांच ने जोर पकड़ लिया है। भ्रष्टाचार (Corruption) में संलिप्त लोगों की जांच कर रहे ED के अफसरों के खिलाफ लगातार साजिश हो रही है।

पश्चिम बंगाल में 48 घंटे के अंदर ही दूसरी बार ED की टीम पर हमला हुआ। इस पर BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdeo) ने कहा कि झारखंड में भी ED के अफसरों पर जेल के भीतर बंद सत्ता के करीब रहे दलालों ने नक्सलियों से हमला कराने और हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची थी।

जेल में होंगे सभी भ्रष्टाचारी

ऐसे प्रयासों से नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में देश में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान विचलित नहीं होने वाला है। सारे भ्रष्टाचारी जेल के भीतर ही दिखेंगे।

उन्होंने कहा कि UPA के 10 वर्षों के शासनकाल में ED ने सिर्फ ₹5000 करोड़ की अवैध संपत्ति (Illegal Property) और कैश की रिकवरी की थी। लेकिन, यह रिकवरी NDA के शासनकाल के साढ़े 9 वर्षों में बढ़ कर ₹1,25,000 करोड़ से ज्यादा हो गई है

Share This Article