बोकारो में हत्या व जानलेवा हमला के मामले में 16 के खिलाफ प्राथमिकी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: चास के भवानीपुर सोलागीडीह में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या व जानलेवा हमला के मामले में दोनों पक्षों से पुलिस 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

एक पक्ष से मृतक आजाद अंसारी के पुत्र अफजल अंसारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

इस मामले में शमीम अंसारी, हासिम अंसारी, नसीम अंसारी, बेलाल अंसारी, जलाल अंसारी, अब्दुल बारिक अंसारी को नामजद किया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपने पिता की हत्या करने के अलावा भाइयों को घायल करने का आरोप जड़ा है।

बताया है कि पुलिस वालों के सामने यह घटना हुई।

दूसरे पक्ष से नसीम अंसारी की शिकायत पर अफजल अंसारी, ख्वाजुद्दीन अंसारी, कुदुश अंसारी, नुरुल अंसारी, अल्टू अंसारी, आजाद अंसारी, शब्बीर अंसारी, मकसूद अंसारी, अनवर अंसारी, जैनुल अंसारी, अयूब अंसारी समेत अन्य नामजद हुए हैं।

दोनों पक्षों ने विवादित जमीन को लेकर एक दूसरे पर हमला करने का आरोप जड़ा है।

बता दें कि गुरुवार को डीड राइडट आजाद अंसारी की मौत जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में हो गई थी। दूसरे पक्ष से भी लोग घायल हुए थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Share This Article