शर्मनाक! 10 साल की बच्ची से अधिवक्ता ने की छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास में…

सिविल कोर्ट (Civil Court) के एक अधिवक्ता (Advocate) पर 10 वर्ष की लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म (Rape) की कोशिश करने का आरोप लगा है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

FIR in Sukhdevnagar police station: सिविल कोर्ट (Civil Court) के एक अधिवक्ता (Advocate) पर 10 वर्ष की लड़की से छेड़छाड़ और दुष्कर्म (Rape) की कोशिश करने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने अधिवक्ता अरविन्द देवगढ़िया (Arvind Devgarhia) के खिलाफ गुरुवार को रांची के सुखदेवनगर थाने में FIR दर्ज कराया है।

छेड़छाड़ की पूरी घटना CCTV में कैद

आवेदन में कहा गया है कि वकील अरविन्द देवगढ़िया ने लड़की को बहला-फुसला कर पास बुलाया और गलत नियत से छेड़छाड़ की। पुलिस ने अधिवक्ता पर POCSO Act और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है।

दूसरी ओर, बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद विद्यानगर इलाके के लोग आक्रोशित हैं। छेड़छाड़ की पूरी घटना CCTV में भी कैद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article