इस मामले में मंत्री हफीजुल अंसारी समेत आठ आरोपी अदालत में हुए पेश

झारखंड के दुमका (Dumka) में दस साल पुराने मारपीट के मामले में गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल अंसारी समेत आठ आरोपियों SDJM जितेंद्र राम की अदालत में पेश हुए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Compromise in lack of Evidence: झारखंड के दुमका (Dumka) में दस साल पुराने मारपीट के मामले में गुरुवार को राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल अंसारी समेत आठ आरोपियों SDJM जितेंद्र राम की अदालत में पेश हुए। अदालत ने समझौते के आधार पर सभी को बरी कर दिया।

क्या हैं मामला?

मंत्री के अधिवक्ता (Advocate) अखलाख उर्फ पप्पू खां ने द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मधुपुर की शांति देवी नामक महिला ने 24 नवंबर 13 को मंत्री पर मारपीट करने, घर खाली करने का प्रयास और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कराया था। केस को MP MLA की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया।

कब हुई मारपीट

गवाही के बाद महिला ने मंत्री पर मारपीट कर मोबाइल छीन लेने की बात कही। बयान होने के बाद दोनों पक्ष में आपस में बात समझौता कर लिया।

चूंकि मामला अदालत में पहुंच चुका था, इसलिए अदालत ने पहले 12 जनवरी को आरोपित पक्ष को बुलाकर बयान दर्ज किया। अदालत ने पूर्व में हुए समझौता के आधार पर मंत्री समेत सभी आरोपितों को बरी कर दिया।

Share This Article