उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा लगभग तय, कांग्रेस 11 सीटों…

उत्तर प्रदेश (UP) में INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीटों को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seat Between Congress and SP in UP: उत्तर प्रदेश (UP) में INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीटों को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है।

Congress UP में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया मंच x पर पोस्ट कर दी।

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को अपनी पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। यह सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘INDIA की टीम और ‘PDA की रणनीति इतिहास बदल देगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी का कहना है कि INDIA गठबंधन की पहली बैठक में ही यह तय कर दिया गया था कि हमारा उद्देश्य देश के संविधान को और आम आदमी के अधिकारों को बचाना है। गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर Coordination कमेटी सीट वार चर्चा कर रही है। अभी 11 सीटों की स्थिति साफ हुई है आगे अन्य सीटों पर भी तय होगी।

इससे पहले सपा जयंत चौधरी की पार्टी रालोद के साथ सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

रामपुर और आजमगढ़ हारने के बाद सपा के सिर्फ तीन सांसद हैं

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 67 पर लड़कर सिर्फ दो सीट जीती। सपा 75 में पांच और बसपा 80 पर लड़ी और एक भी सीट नहीं जीत पाई। 2019 में सपा-बसपा (SP-BSP) का गठबंधन था।

कांग्रेस 67 पर लड़ी और सिर्फ रायबरेली जीत पाई। सपा 37 पर लड़ी और पांच जीती, जबकि, बसपा 38 पर लड़ी और 10 जीती। रामपुर और आजमगढ़ (Azamgarh) हारने के बाद सपा के सिर्फ तीन सांसद हैं।

Share This Article