हटाए गए झारखंड के होम सेक्रेटरी अविनाश कुमार, CS एल. खयांग्ते को अतिरिक्त…

मुख्य सचिव (Chief Secretary) L. खयांग्ते (L. Khayangte) को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह सचिव अविनाश कुमार को हटाए जाने के बाद Hemant सरकार ने यह निर्णय लिया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: मुख्य सचिव (Chief Secretary) L. खयांग्ते (L. Khayangte) को गृह विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह सचिव अविनाश कुमार को हटाए जाने के बाद Hemant सरकार ने यह निर्णय लिया है।

यह भी निर्णय लिया गया है कि IAS राजीव अरुण एक्का अपने कार्यों के अलावा अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे।

अरवा राजकमल को प्रभारी सचिव कल्याण विभाग बनाया गया

अरवा राजकमल को प्रभारी सचिव कल्याण विभाग व उमाशंकर को प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा विभाग बनाया गया। निदेशक खान Ranchi के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव अनुसूचित जनजाति (ST) अनुसूचित जाति (SC) अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

निदेशक पेंशन निदेशालय वित्त विभाग मुकेश कुमार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रभारी सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

निदेशक भू अर्जन उमाशंकर सिंह को स्थानांतरित करते हुए प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग (Literacy Department) की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article