हेमंत सोरेन मामले में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, ED ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड

बता दें कि जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया, इसके बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने इस्तीफा दे दिया था।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren ED Court: पूर्व CM हेमंत सोरेन को सिविल कोर्ट में ED की विशेष अदालत में पेश किया गया।

यहां अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं हेमंत सोरेन को 1 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेने के लिए ED की मांग पर कोर्ट में बहस हुई। कोर्ट ने बहस के बाद हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यहां से सीधे हेमंत सोरेन को हॉटवार जेल लेकर ED की टीम निकल गई।

PMLA कोर्ट में न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में हेमंत सोरेन को पेश किया गया। ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी।

बता दें कि जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में CM हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया, इसके बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने इस्तीफा दे दिया था।

 

TAGGED:
Share This Article