महिला थाना ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी को किया अरेस्ट, बिहार के गया के…

रांची महिला थाना ने दहेज (Dowry) प्रताड़ना मामले के गया निवासी आरोपी पति को कोर्ट को गुमराह कर गलत तरीके से मध्यस्थता केंद्र में गिरफ्तार कर लिया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Dowry Case: रांची महिला थाना ने दहेज (Dowry) प्रताड़ना मामले के गया निवासी आरोपी पति को कोर्ट को गुमराह कर गलत तरीके से मध्यस्थता केंद्र में गिरफ्तार कर लिया।

केंद्र ने गुरुवार को आरोपी को बिहार (Bihar) के गया से बुलाया था। मध्यस्थ ने बैठक शुरू की ही थी, इसी बीच महिला थाने की पुलिस ने बाहर बुलाकर गिरफ्तार (Arrest) कर हथकड़ी लगा दी।

मध्यस्थ गोकुल चंद ने विरोध किया, लेकिन पुलिस रिमांड के लिए उसे न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ले गई। जब कोर्ट को हकीकत पता चली तो तत्काल उसे छोड़ने का निर्देश दिया।

 

 

Share This Article