भूमि विवाद में दो पक्षों में अचानक शुरू हो गई मारपीट, दो लोग जख्मी, पुलिस ने…

झारखंड के बोकारो (Bokaro) शहर में जिले के चास थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया हैं। मामला वार्ड 29 स्थित आदर्श कॉलोनी के गाय घाट का हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fight over Land Dispute: झारखंड के बोकारो (Bokaro) शहर में जिले के चास थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया हैं। मामला वार्ड 29 स्थित आदर्श कॉलोनी के गाय घाट का हैं।

क्या है मामला

शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी (Injured) हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

क्या है आरोप

मारपीट की घटना में घायल धनजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ घर में था। घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। धनजीत का आरोप है कि सुबह के वक्त अचानक जनार्दन यादव, उसका पुत्र विक्रम यादव और अन्य धारदार हथियार (Edged Weapon) के साथ उसके घर के अंदर घुस गए और हमला बोल दिया।

Share This Article