CM केजरीवाल के घर नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, जानिए क्या है मामला…

शुक्रवार की शाम को दिल्ली पुलिस Crime Branch की एक टीम शुकवार रात को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर नोटिस देने पहुंची।

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi Police Reached CM Kejriwal’s House: शुक्रवार की शाम को दिल्ली पुलिस Crime Branch की एक टीम शुकवार रात को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर नोटिस देने पहुंची।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के SP मौके पर थे। मामला विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप का है। अरविंद केजरीवाल ने BJP पर आरोप लगाया था कि उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

केजरीवाल का कहना था कि उनके 21 विधायकों को तोड़ने की योजना है। बीजेपी ने क्राइम ब्रांच से इसकी शिकायत की थी।

AAP विधायकों को BJP 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने Press Conference करके ये बात कही थी। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए BJP 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है।

आतिशी ने आप के पास इसके सबूत होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि सही वक्त आने पर Audio Clip जारी किया जाएगा। इस संबंध में उनके 7 MLA से संपर्क भी किया गया था।

Share This Article