पुलिस ने दिल्ली के नाले में कूदी 19 वर्षीय लड़की को बचाया

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में नाले में कूदी 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मानसिक तनाव के कारण यहां नजफगढ़ इलाके के एक नाले में कूद गई 19 वर्षीय युवती को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्ड राम सिंह (51) ने युवती को नाले में कूदते हुए देखा और तुरंत बीट कर्मियों को सूचित किया। घासीपुरा नाले की सफाई के लिए लगाई गई मशीनों के सिलसिले में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में स्थित नाले में पुलिस कर्मी घुसे, मानव शृंखला बनाई और युवती को बाहर निकालने के लिए रस्सी का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कहा कि महिला की पहचान नजफगढ़ निवासी महक के रूप में हुई है, जिसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है।

शुरुआती पूछताछ में महक ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक तनाव में थी, जिसके बाद उसने नाले में छलांग लगा दी।

पुलिस ने कहा कि उसने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया।

अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बाद पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।