मुंबई : पुलिस ने 22 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सोमवार को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


