मुक्केबाज सुमित कुंडू प्री क्वार्टर फाइनल में

निशियो: एशियाई खेलों में भारत की शानदार शुरुआत, सुमित कुंडू ने 70 किग्रा वर्ग में थाईलैंड के बुनजोंग सिनसिरी को 5-0 से हराया, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, स्वर्ण पदक का लक्ष्य।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

निशियो (जापान): भारत के मुक्केबाजी अभियान की एशियाई खेलों में सोमवार को शानदार शुरुआत हुई जब सुमित कुंडू ने 70 किग्रा वर्ग के शुरुआती दौर में थाईलैंड के बुनजोंग सिनसिरी को सर्वसम्मत फैसले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने से चूके दो भारतीय मुक्केबाजों में शामिल कुंडू ने अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए सिनसिरी को 5-0 से हराया। अब उनका सामना इराक के अली कासिम हमदान अल सर्रा से होगा।

कुंडू ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘सिनसिरी बेहद अनुभवी मुक्केबाज हैं। मैं कई प्रतियोगिताओं में उनसे मुकाबला कर चुका हूं। हमारे कोच ने जो रणनीति बनाई थी, वह कारगर साबित हुई और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहा।” उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य यहां स्वर्ण पदक जीतना है। इसे हासिल करने के लिए मैं पूरी ताकत झोंक दूंगा।” भारत ने एशियाई खेलों के लिए 11 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम उतारी है जिसमें छह पुरुष और पांच महिला मुक्केबाज शामिल हैं। पिछले एशियाई खेलों में भारतीय मुक्केबाजों ने चार पदक जीते थे जिनमें एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।