पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कर्मों से गए हैं जेल, भाजपा नेता अरुण उरांव ने…

BJP प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व IPS अधिकारी अरुण उरांव ने शनिवार को JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP leader Arun Oraon: BJP प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व IPS अधिकारी अरुण उरांव ने शनिवार को JMM प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपने कर्मों से जेल गए हैं।

JMM को हिम्मत है तो बताए कि मुख्यमंत्री दिल्ली आवास से फरार क्यों हुए। चार्टर्ड प्लेन से गए थे और भगोड़े की तरह भागते-भागते रांची क्यों पहुंचे?

मुख्यमंत्री Hemant Soren का रूट चार्ट क्या था

JMM को बताना चाहिए कि दिल्ली से रांची भागकर आने के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री Hemant Soren का रूट चार्ट क्या था। कौन-कौन सुरक्षा अधिकारी उनके साथ थे। JMM बताए कि आखिर 48 घंटे तक Hemant Soren ने राज्य को किसके भरोसे छोड़ा था। आखिर कौन सी मजबूरी थी कि राज्य की जनता को मुख्यमंत्री के गायब होने की खबर पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि JMM अपनी नाकामियों और विफलताओं पर श्वेत पत्र जारी करे। झारखंड में जल, जंगल जमीन की लूट पर श्वेत पत्र जारी करे। महिलाओं के साथ हुए छह हजार से अधिक दुष्कर्म की घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करे।

उरांव ने कहा…

उरांव ने कहा कि BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को कई बार पत्र लिखकर सचेत भी किया। दोषियों पर कार्रवाई की सलाह दी लेकिन सत्ता के अहंकार में कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ED की कार्रवाई विधि सम्मत कार्रवाई है। लूट और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ही ईडी CBI जैसी संस्थाएं इस देश में काम कर रही हैं।

Share This Article