झारखंड में पलामू और आसपास के जिलों में बढ़ी ठंड, बदल रहा मौसम का मिजाज…

रांची का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिकतम जमशेदपुर में 29.5 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JHARKHAND WEATHER UPDATE : मौसम का मिजाज झारखंड में डेट टुडे बदल रहा है। झारखंड के पश्चिमी और उत्तरी भाग स्थित पलामू और आसपास के जिलों में ठंड बढ़ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी भाग में रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कुहासा छाया रहा। लेकिन, नौ बजते तक छंट गए।

रांची का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिकतम जमशेदपुर में 29.5 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा और खूंटी जिलों का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री से नीचे चल रहा है। राज्य में इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके बाद पांच फरवरी से मौसम बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा।

जिलों के तापमान (डिग्री में )

जिले अधिकतम न्यूनतम

रांची 24.6 12.6

जमशेदपुर 29.5 13.4

मेदिनीनगर 28.8 10.1

गढ़वा 26.5 9.4

चतरा 23.2 7.5

खूंटी 26.0 9.9

लातेहार 25.2 9.9

गुमला 25.4 6.8

कोट:

मौसम बदलाव के बाद पलामू और आसपास के जिलों में सर्दी ज्यादा है। इन इलाकों पर यूपी और छत्तीसगढ़ के नजदीकी क्षेत्र होने के कारण यहां सर्द हवा का प्रकोप बढ़ गया है। अगले 24 घंटों के दौरान भी यही स्थिति बनी रहेगी। लेकिन उसके बाद राज्य में बादल छाने से मौसम में फिर बदलाव होगा।

अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग

पांच को छाएंगे बादल

राज्य में सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की गई है। पहले दिन पांच फरवरी को राज्य के उत्तरी पलामू और राजधानी के आसपास के जिलों में भी बादल छाएंगे। इसका प्रभाव छह फरवरी तक बना रह सकता है।

Share This Article