Homeझारखंडव्यक्तिगत द्वेष से हेमंत सोरेन सरकार को गिराया गया, विस में दीपिका...

व्यक्तिगत द्वेष से हेमंत सोरेन सरकार को गिराया गया, विस में दीपिका पांडे ने…

Published on

spot_img

Deepika Pandey in Vidhan Sabha: झारखंड विधानसभा (Vidhan Sabha) के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान Congress विधायक दीपिका पांडेय (Deepika Pandey) ने कहा कि जिस दिन से यह सरकार राज्य में बनी है, निशिकांत दुबे लगातार षडयंत्र रच रहे हैं।

जो सदन में हुआ, उसे पूरे देश ने देखा

उन्होंने कहा कि सोमवार को जो सदन में हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने असंवैधानिक कृत्य किया। सरकार की उपलब्धियों को बताने के दौरान कटाक्ष करते हुए अभिभाषण दिया था।

किसी राज्यपाल के द्वारा ऐसा नहीं किया गया होगा। फ्लोर टेस्ट के दौरान विपक्ष की नजरें झुकी थीं।अपने मुंह पर खुद ही थूका है।

निशिकांत दुबे के इशारे पर हेमंत सरकार के खिलाफ जांच करने का खेल

निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) के इशारे पर हेमंत सरकार के खिलाफ जांच करने का खेल हुआ। इसका नतीजा जो हुआ, उसे इस सदन ने देखा। निशिकांत के रवैये को लेकर खुद BJP विधायक रणधीर सिंह ने सदन के बाहर आपत्ति भी जताई थी।

इसी दौरान दीपिका ने आदिवासी लीडर, महिलाओं को लेकर कुछ कहा जिस पर NDA विधायकों ने आपत्ति जतायी। वे वेल में आ गये।

इसके पूर्व अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में कहा कि सरकार किसी की भी हो, संवैधानिक प्रक्रिया को किस तरह से पूरा करते हैं, यह देखना होगा। अभिभाषण में सरकार की योजनाओं, कार्यों को अभिभाषण के जरिये प्रकट किया जाता है। यह देखने को हम मजबूर हैं कि राज्य किस दौर से गुजर रहा है।

हेमंत सोरेन को बहुमत का अभाव नहीं

उन्होंने कहा कि आज हेमंत सोरेन को बहुमत का अभाव नहीं था लेकिन बदलाव आया। निश्चित रूप से शिबू सोरेन, हेमंत के प्रति व्यक्तिगत द्वेष से ऐसा किया गया है। ठेस पहुंचाया गया है।

ना बहुमत, ना संकट था जो इस तरह का परिवर्तन लाया गया। पूर्व से संपन्न लोग नहीं चाहते कि नीचे से लोग ऊपर उठें। निश्चित रूप से यह सब व्यक्तिगत द्वेष से हेमंत सोरेन सरकार को गिराया गया। हमारी प्रतिष्ठा को कुचलने का प्रयास किया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...