टुसू पर्व पर लोगों में दिखा हर्षोल्लास, प्रतियोगिता में जीते प्रतिभागियों को…

खूंटी (Khunti ) प्रखंड की तिरला पंचायत के तोड़ंगकेल गांव में मंगलवार को टुसू पर्व (Tusu Festival) पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Tusu Festival: खूंटी (Khunti ) प्रखंड की तिरला पंचायत के तोड़ंगकेल गांव में मंगलवार को टुसू पर्व (Tusu Festival) पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में खूंटी के समाजसेवी और पूर्व उप प्रमुख जितेंद्र कश्यप और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पड़हा राजा सोमा मुंडा उपस्थित थे।

टुसू प्रतियोगिता का आयोजन

मौके पर आयोजित विशाल मेले में टुसू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 14 टुसू शामिल किये गये। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कुंजी अंबा नीचे टोली और और दूसरा पुरस्कार अंबा ऊपर टोली को दिया गया। तृतीय पुरस्कार तमाड़ के गंदूर को दिया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को संत्वना पुरस्कार दिये गये।

अगहन संस्कृति में टुसू की मूर्ति बनाई जाती है

कार्यक्रम में फेक मुंडा, मेला संचालन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, सचिव फेकू कामता नाग, कोषाध्यक्ष सुखराम मुंडा, मेला संरक्षक कृष्ण सिंह, बच्चन देव हादसा, दिनेश कुमार, आकाश मुंडा, सोमा मुंडा, गाना मुंडा, एकनाथ हस्सा पांडू नाग, जयंत जपचाल सिंह मुंडा, आस्था मुंडा आदि उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि (Chief Guest) जितेंद्र कश्यप ने कहा कि प्राचीन काल में टुसू नामक एक अति सुंदर महिला थी। उनकी सुंदरता को देखते हुए राजा द्वारा पकड़ लेने की आशंका से ग्रसित होकर टुसू ने नदी में कूद का जल समाधि ले ली थी। अगहन संस्कृति में टुसू की मूर्ति बनाई जाती है।

मूर्ति की पूजा कुमारी कन्या करती हैं। फसल काटने के बाद यह त्योहार खुशी से मनाया जाता है।

Share This Article