BJP MP निशिकांत दुबे का बड़ा दावा, कांग्रेस और JMM के कई MLA संपर्क में….

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nishikant Dubey’s Big Claim: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बुधवार (14 फरवरी) को डॉ दुबे ने बाबानगरी देवघर में न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि मैंने पहले ही झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के बारे में कहा था कि उनको जेल जाना होगा। मैंने कहा था कि हेमंत सोरेन और उनके परिवार को जेल जाना होगा।

2024 में न JMM बचेगा, न कांग्रेस बचेगी

डॉ दुबे ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया ‘X’ पर ट्वीट किया था कि कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस का अस्तित्व मिट जाएगा।

कुछ लोगों को ऐसा लग रहा था कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने उन सभी लोगों से कहा था कि मेरे इस Tweet को आप संभाल कर रखिएगा, क्योंकि 2024 में झारखंड में न तो JMM बचेगा, न कांग्रेस बचेगी।

 

Share This Article