बापू वाटिका प्रांगण में JMM ने शुरू किया अनशन,हेमंत से ED के व्यवहार को लेकर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Anshan in Bapu Vatika: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका प्रांगण में गुरुवार को भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

ED ऑफिस में पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren को प्रताड़ित करने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं। रांची के अलावा अन्य जिलों में भी JMM अनशन कर रही है।

भूख हड़ताल पर बैठे जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि भाजपा और ED के खिलाफ सभी अनशन पर बैठे हैं। हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया है। BJP ED के जरिये Hemant Soren को गलत केस में फंसाना चाह रही है।

जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाकपा चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची रही है लेकिन वह सफल नहीं हो पायेगी। संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द हमारे नेता को रिहा किया जाये, नहीं तो राज्य से लेकर केंद्र तक चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा।

Share This Article