झासा ने गुजरे साल रिटायर्ड पदाधिकारी को दी विदाई, IAS में प्रमोट होने वालों को…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (JHASA ) की ओर से शनिवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार (Project Bhawan Auditorium) में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

बीते साल राज्य प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त (Retired) हुए पदाधिकारियों के सम्मान में विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत होने वाले पदाधिकारियों का स्वागत-सह-सम्मान भी किया गया। साथ ही उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को रेखांकित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की गई।

जिन पदाधिकारियों को विदाई देते हुए सम्मानित किया गया उनमें राम कुमार सिंह, संजय कुमार, अशोक कुमार खेतान, अभय कुमार सिंहा, सलन भुइयां, रंजना मिश्रा, राकेश रोशन, रंजीत कुमार सिंहा, सरिता दास, विलसन भेंगरा, अशोक कुमार शाह, डॉक्टर संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, इंद्रदेव मंडल, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश रंजन वर्मा, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता और अरविंद मिश्रा शामिल हैं।

झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत जिन पदाधिकारियों का स्वागत सह सम्मान हुआ उनमें विधान चंद्र चौधरी, शैलेंद्र कुमार लाल, राजीव रंजन, सुनील कुमार, सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार लाल, मनोज कुमार रंजन शामिल हैं।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों ने कहा कि Association की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने से साथी अधिकारियों में समूह भावना प्रगाढ़ होती है तथा उनमें एकता और बंधुत्व का भाव बढ़ता है। JHASA की अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम ने कहा कि उन्हें आज सम्मानित हो रहे अपने सभी वरीय पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों पर गर्व है। JHASA ही नहीं पूरा राज्य उनके द्वारा राज्य के विकास में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञ है।

Share This Article