Latest Newsझारखंडअमन श्रीवास्तव गिरोह के एश्ले लकड़ा की क्रिमिनल रिट पर हुई सुनवाई,...

अमन श्रीवास्तव गिरोह के एश्ले लकड़ा की क्रिमिनल रिट पर हुई सुनवाई, ATS ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव (Gangster Aman Srivastava) गिरोह के सदस्य एश्ले लकड़ा की क्रिमिनल रिट पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान एश्ले लकड़ा के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय की मांग की। जस्टिस आनंद सेन के कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई। एश्ले ने जमानत याचिका खारिज होने के बाद क्रिमिनल रिट दाखिल कर दर्ज प्राथमिकी (FIR) को रद्द करने की मांग की है।

एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 387, 109, 43, 201 और 120(बी) एवं Unlawful Activities Prevention Act की धारा 20 और 21 के तहत चार्जशीट दाखिल हुई है, जिसके बाद आरोपित एश्ले ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

ATS द्वारा दर्ज की गयी कांड संख्या 1/2022 में श्रीवास्तव गिरोह के सरगना Gangster Aman Srivastava, अविक श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश राणु, मंजरी श्रीवास्तव, एश्ले लकड़ा, प्रिंसराज श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, अमजद खान, जहीर अंसारी, महमूद उर्फ नेपाली, असलम, फिरोज खान, सिद्धार्थ कुमार साहू, पिंटू और सुनील को आरोपित बनाया गया है।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...