साहिबगंज में 38 लाख के अवैध लॉटरी टिकट के साथ शाहरुख उर्फ विक्की गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj Lottery Ticket: जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध लॉटरी (Illegal Lottery) की धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि अवैध लॉटरी की एक बड़ी खेप Sahebganj आयी है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके बाद टीम ने नगर थाना क्षेत्र के तहत रसूलपुर दहला में अवैध लॉटरी कारोबारी Mo. Shahrukh Alam उर्फ विक्की के मकान और दुकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान इनके पास से अवैध लॉटरी की एक बडी खेप बरामद की गई। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 38 लाख से ऊपर बताई जा रही है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार शाहरुख आलम उर्फ विक्की को पुलिस कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

Share This Article