Latest Newsबिहार... और अस्पताल में अपनी मां व डिब्बे में सांप को लेकर...

… और अस्पताल में अपनी मां व डिब्बे में सांप को लेकर चला आया युवक, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Young Man Came with his Mother and snake in Hospital: बिहार (Bihar) के गोपालगंज सदर अस्पताल (Gopalganj Sadar Hospital) में सोमवार को चिकित्सकों को एक अजीब घटना से रूबरू होना पड़ा, जब एक युवक अपनी मां और एक डिब्बे में सांप को लेकर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहुंच गया। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

दरअसल, पूरा मामला एक महिला के सांप काटने को लेकर शुरू हुआ। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश (UP) के कुशीनगर जिले के तरैया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान गांव के रहने वाले विजय गुप्ता की पत्नी सुनीता देवी को सोमवार सुबह घर में झाड़ू लगाने के दौरान सांप ने डस लिया।

सांप को देख महिला ने शोर मचाया। परिजन जब तक पहुंचे तब तक सांप एक बिल में घुस गया।

आसपास के लोगों की मदद से बिल में घुसे सांप को बाहर निकाल लिया गया और उसे एक डिब्बा में बंद कर लिया गया। गांव के कुछ ग्रामीणों के कहने पर सुनीता देवी का गांव में ही झाड़-फूंक करवाया गया, लेकिन जब स्थिति नहीं सुधरी तब सांप सहित महिला को लेकर लोग अस्पताल पहुंच गए।

सदर अस्पताल के चिकित्सक Dr. Sanaul Mustafa ने बताया कि महिला की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने लोगों से सांप के डंसने के बाद झाड़-फूंक से बचने की अपील की।

spot_img

Latest articles

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...

कचहरी रोड की RIT बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, जर्जर हालत में भी चल रहे दफ्तर और दुकानें

RIT Building Becomes a Danger Signal: कचहरी रोड पर स्थित तीन मंजिला RIT बिल्डिंग...

नशा मुक्त रांची की पहल: आम लोगों से पुलिस ने मांगा सहयोग

Drug-Free Ranchi Initiative: रांची पुलिस ने शहर को नशे की समस्या से बचाने के...

खबरें और भी हैं...

तेज रफ्तार कार ने छीनी इकलौते बेटे की जिंदगी, जन्मदिन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Tragic Death in Road Accident : रांची में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, आरोपी...

रांची में जजों का राष्ट्रीय बैडमिंटन महाकुंभ, 3–4 जनवरी को होगा आयोजन

National Badminton Mahakumbh of Judges : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के मार्गदर्शन में...